पीलीभीत, अगस्त 31 -- पीलीभीत। टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन को 31 अगस्त सोमवार से अब नियमित गाड़ी का तमगा मिल गया। अब इस ट्रेन को इसका नंबर अलॉट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही टनकपुर दौराई को भी नियमित ट्रेन की श्रेणी में लाया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।पूर्व में यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के तौर पर 05062/05061 सोमवार, मंगलवार गुरुवार, शुक्रवार और रविवार सप्ताह में पांच दिन संचालित होती थी। पर रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर 31 अगस्त से इसके नियमित तौर पर 15094/15093 नंबर अलाट कर दिया है। स्पेशल ट्रेन से नियमित हुई टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़ कर बाकी दिनों में नियमित तौर पर चलेगी। यह भी पढ़ें- टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर के बीच चलेगी नियमित ट्रेन टनकपुर से बनबसा, खटीमा, पीलीभीत जंक्शन,...