हल्द्वानी, जुलाई 13 -- हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टनकपुर-अछनेरा (आगरा)-टनकपुर स्पेशल ट्रेन (05062/05061) के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह विशेष ट्रेन 16 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुल 55 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...