बदायूं, फरवरी 27 -- उझानी, संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने जनता की सुविधा को देखते हुए टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचालन का अवधि विस्तार एक से 31 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार,सोमवार एवं मंगलवार को किया गया है। ट्रेन का विस्तार होने पर लोगों ने खुशी जताई है। गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। यह जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जारी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...