बदायूं, अप्रैल 1 -- पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस घोषित कर दिया है। अब यह ट्रेन नए नंबर से सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। इस फैसले से बदायूं, पीलीभीत, बरेली और कासगंज के यात्रियों सहित उत्तराखंड और ब्रज क्षेत्र के दर्शनार्थियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे के निर्देशानुसार, टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस (15094) टनकपुर से सुबह 04:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15093 अछनेरा से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर चलकर रात 11 तजकर 45 मिनट पर टनकपुर पहुंचेगी। यह सेवा बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। पूर्व में यह ट्रेन स्पेशल के रूप में चलती थी और इसका संचा...