आगरा, मार्च 29 -- रेलवे बोर्ड ने टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के सप्ताह में पांच दिन संचलन की अनुमति दे दी है। इस ट्रेन को बोर्ड ने पहले 31 मार्च तक चलाने की अनुमति दी थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोच संजय आर नीलम ने इस ट्रेन को नियमित करने के संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इस ट्रेन के नियमित संचलन से टनकपुर से अछनेरा तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। टनकपुर से यह ट्रेन चार बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करके अछनेरा 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। अछनेरा से वापसी में यह ट्रेन 15 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी और टनकपुर 23 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कासगंज के साथ ही सोरों सूकरक्षेत्र पर भी होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सामान्य के 13 कोच लगाए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.