नवादा, फरवरी 17 -- वारिसलीगंज, निसं वारिसलीगंज प्रखंड समेत आसपास के पड़ोसी जिले के लोगों के आस्था का केंद्र ठेरा गांव के टाटी नदी के तट पर अवस्थित बाबा टतेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शिव पार्वती विवाहोत्सव पश्चात सोमवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने महादेव को जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मेला आयोजकों ने बताया कि प्रति वर्ष सरकारी स्तर से मेला आयोजन का टेंडर होता है। मेला परिसर में लगी दुकानों की चुंगी से प्राप्त राशि को राजस्व के रूप में सरकारी खजाने में जमा किया जाता है। ठेरा ग्रामीण सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह मंदिर विकास समिति के सचिव सुबोध सिंह, उपमुखिया मनीष कुमार, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह, मंटू कुमार, लोकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.