हरदोई, जून 1 -- टड़ियावां। 19 करोड़ की लागत से बने टड़ियावां- दधनामऊ मार्ग के हालात बेहद खराब हो गए हैं। कस्बे से 12 किमी मार्ग पर हरिहरपुर गांव तक कई जगह जलभराव और कई जगहों पर मार्ग ऊबड़ खाबड़ हो गया है। कस्बे के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के आवास के निकट मार्ग पर इन दिनों जलभराव हो गया है। स्थानीय वाशिंदे ने बताया कि कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की ओर से जल निकासी की कोई व्यवस्था पहले से नहीं कराई गई। जलभराव होने से बेचारे दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...