हरदोई, जुलाई 19 -- टड़ियावां (हरदोई्र)। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन की तहरीर पर सीतापुर जिले के तीन अभियुक्तों के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम में एफआईआर दर्ज की गई है। एसओ श्री हुसैन ने तहरीर में बताया कि सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव बहादुरपुर निवासी गैंगलीडर प्रियांशू त्रिवेदी उर्फ देवेंद्र पुत्र हरिनाम अपने साथी सह अभियुक्त उसी थाने के कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी सचिन कश्यप उर्फ गोलू पुत्र श्रीकांत कश्यप और मोहल्ला गन्नी टोला निवासी अभियुक्त प्रशांत शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक और दुनियाबी लाभ के लूटपाट, डकैती, जैसी घटनाएं कर धन अर्जित करते है। इस गैंग का आमजन मानस में काफी डर और भय व्याप्त है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...