हरदोई, मई 4 -- टड़ियावां। क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान है, बेचारे किसान प्राइवेट दुकानों से खरीद कर फसलों में डाल रहे है, समितियों और पीसीएफ के गोदामों में यूरिया स्टॉक के नहीं होने से ताला लटक रहा है। टड़ियावां, उनौती, अयारी समिति पर यूरिया के चक्कर पहुंचें किसानों को बगैर खाद के वापस लौटना पड़ा। किसान सर्वेश राठौर, अशोक गुप्ता, शत्रुघ्न उर्फ झमा, रजनीश श्रीवास्तव आदि ने कहा कि इन दिनों गन्ना, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की फसलों में आवश्यकता है। सरकारी समर्थन मूल्य पर यूरिया न मिलने से प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में खरीदारी करनी पड़ रही है। जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने जनपद में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...