हरदोई, मार्च 19 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 मार्च की रात आठ बजे वह घर से शौच के लिए गई हुई थी। उसी बीच गांव के रोबीन ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती गंदी नीयत से पकड़ लिया। उसने बताया कि आरोपी रोबीन की गलत हरकतों से उसने चीख पुकार की। उस बीच पिता मौके पर पहुंच गए। तभी आरोपी रोबिन उसे छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया आरोपी रोबिन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...