हरदोई, मार्च 19 -- टड़ियावां। क्षेत्र के गांव बेलहा मजरा खांडाखेड़ा के निवासी अश्वनी तिवारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 15 मार्च की रात गांव में दुकान पर जा रहा था। उसी बीच गांव के शुभम तिवारी, संतोष तिवारी और पवन तिवारी ने उससे पुरानी रंजिश मानते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना में पीड़ित अश्वनी के सिर में काफी चोट आई है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...