हरदोई, जून 8 -- टड़ियावां। थाना और चौकी क्षेत्र भड़ायल के गांव अहिरोरी निवासी नितिन मिश्रा ने बताया कि वह गांव के विपिन किराना स्टोर पर पारले जी कंपनी का काम देखता है। आरोप है कि गांव के शरीफ ने दूसरे किसी व्यक्ति से उसके बारे में झाडू पोछा करने वाला बताया। उसने आरोपी शरीफ को उलाहना दिया,तो आरोपित उसे गालियां देते हुए पिटाई कर दी। उसने तहरीर में घटना पांच जून की शाम की होना बताया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने वाले पर रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- नगर पंचायत कार्यालय में हंगामे और धमकी के आरोप में मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...