टड़ियावां में भू विवाद में युवती समेत पिता को पीटा
हरदोई, जून 12 -- टड़ियावां। ग्राम निबुआई में जमीन के विवाद को लेकर युवती और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी कीमती पुत्री रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे जमीन के विवाद को लेकर गांव के चार लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। शोर सुनकर बचाने आए उसके पिता रामबहादुर को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद कीमती ने थाना टड़ियावां में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- - खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर दबंगों ने घर घुसकर परिवार को पीटा पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.