हरदोई, मार्च 16 -- टड़ियावां। अहिरोरी गांव के कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 मार्च की शाम छह बजे गांव स्थित बाजार में सामान लेने गया था। आरोप है कि गांव के विपक्षी ईशू गुप्ता, राहुल गुप्ता और शोभित गुप्ता के एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पीछे से हमला करते हुए जख्मी कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर उसे दुकानदारों ने बचाया। आरोपी उसको धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...