हरदोई, अप्रैल 9 -- टड़ियावां। ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता रैली धूमधाम के साथ निकाली गई। बीडीओ इंद्रसेन नाथ एवं बीईओ अनिल झा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन कराने और नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इसके उपरांत बीडीओ और बीइओ ने निपुण विद्यालयों के इंचार्जों को निपुण प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधान टड़ियावां आलोक गुप्ता, उदयराज, सर्वेंद्र राव, कपिल पाल, पुष्पेंद्र वर्मा, सतीशचंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.