गाजीपुर, मई 19 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। अति प्राचीन सिद्धपीठ टड़वां भवानी मंदिर की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है। इस समिति में विभिन्न पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सचिवालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी और पलिवार गांव निवासी राजनारायण सिंह को संरक्षक बनाया गया है। आजमगढ़ के नरेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष, जौनपुर के राजेश सिंह उपाध्यक्ष, वाराणसी के अरविंद कुमार सिंह और आजमगढ़ के महेंद्र नाथ सिंह महासचिव नियुक्त किए गए हैं। राजेश सिंह कोषाध्यक्ष, ह्रदय नारायण सिंह मीडिया प्रभारी, जयंत कुमार सिंह लेखा परीक्षक, तथा जितेंद्र शम्भू यादव और अरुण सिंह विधि सलाहकार व सदस्य के रूप में शामिल हैं। महासचिव अरविंद कुमार सिंह प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के प्रतिनिधि भी हैं।य...