नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बादशाह कुछ दिनों पहले अपने हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर काफी विवाद में रहे थे। गाने के लिरिक्स और कुछ विजुअल्स को लेकर काफी विरोध हुआ था। वहीं इसके बाद वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया था। बादशाह ने नेशनल कमिशन फॉर वुमन से माफी भी मांगी और अब सिंगर इसी गाने का रीवैम्प वर्जन लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है टटीरी फिर से।क्या किया बादशाह ने अनाउंस बादशाह ने 10 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि पिछले कुछ हफ्तों में, उन्होंने अपने गाने टटीरी के मामले में सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्कृति की परवाह करने वाले अन्य लोगों की राय को सुना था। उस फीडबैक के बाद उन्होंने कुछ जरूरी बदलाव कर दिए हैं और जिनको लेकर विरोध हो रहा है उस पार्ट को हटा दिया गया है। बादशाह ने फिर रीवैम्प म्यूजिक वीडियो की कुछ झलक...