उरई, अप्रैल 26 -- जालौन।संवाददाता तीन सप्ताह पहले जालौन बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास स्थित पैट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के कारण घायल युवक की मौत हो गई थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी हाल निवासी मोहल्ला नया रामनगर उरई जितेंद्र कुमार तिवारी का बेटा सूर्यांश तिवारी ग्राम बडागांव प्रधान लोकेन्द्र निरंजन के साथ बीती तीन अप्रैल को बाइक पर बैठकर उरई से अपने गांव बंगरा आ रहा था। शाम लगभग सात बजे दोनों ग्राम छिरिया सलेमपुर के आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास लोकेन्द्र निरंजन ने बाइक सड़क के किनारे खडी कर ली और पेशाब करने चला गया। सूर्यांश सड़क किनारे बाइक के समीप खड़ा होकर मोबाइल पर बात ...