टक्कर से बाइक बनी आग का गोला,युवक की जिंदा जलकर मौत
बहराइच, अप्रैल 17 -- मिहींपुरवा (बहराइच), संवाददाता। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर-राजमार्ग पर शुक्रवार को बाइक और टेंपो के आमने सामने टक्कर के बाद बाइक आग का गोला बन गई। युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना शुक्रवार सुबह दीक्षित ढा़बा के पास हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे चले गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। टेंपो नैनिहा सब्जी मंडी से सब्जी लादकर नानपारा की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से सुमईगौढ़ी गांव निवासी राजेश कुमार (34) पुत्र रुपनरायण मटिहामोड़ स्थित पकरियादीवान गांव में शादी का कार्ड देकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच दोनों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद का नियंत्रित दोनों व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.