उन्नाव, जून 30 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज-संडीला मार्ग स्थित पीपल पौशाला के पास सोमवार रात पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दोनों घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ऐनीखुर्द गांव के रहने वाले सुरेश पुत्र छोटे लाल सोमवार हैदराबाद कस्बा ससुराल आया था। यहां से वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच हैदराबाद कस्बा के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी रज्जन पुत्र मुनव्वर अली खाना खाकर पीपल पौशाला स्थित दुकान पर रखवाली के लिए घर से पैदल जा रहा था। पौशाला के पास सड़क पार करते समय वह बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए दोनों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सुरेश की हालत नाजुक होने पर जिला ...