मोतिहारी, अप्रैल 12 -- चंदन कुमार, चकिया। चकिया चोरमा पथ पर पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नरहर पकड़ी के सामने दो बाइक के आमने- सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना शनिवार की देर संध्या की है। एक घायल की पहचान पकड़ीदयाल के मंझार गांव निवासी राजा बाबू व दूसरे बाइक सवार घायल की पहचान चकिया थाना के मनी छपरा निवासी मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मो. सरफराज पकड़ी दयाल अपने किसी संबंध में जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे मंझार निवासी बाइक सवार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.