उन्नाव, जून 7 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अजगैन बाजार कट के पास रविवार दोपहर लोडर ने मार्ग पर खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक के लोडर के नीचे फंसने से चालक कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। बाइक में आग लगने के बाद लोडर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख अन्य वाहन चालकों ने जानकारी दी। तब लोडर चालक वाहन से कूदकर जान बचाई। जानकारी पर पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। उसके बाद पुलिस व लोगों ने राहत की सांस ली。

दुर्घटना का विवरण बतातें चलें कि अजगैन बाजार कट के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दरम्यान उधर से गुजरे लोडर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद लोडर चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक लोडर के नीचे फंसी होने के बावजूद उसे नवाबगंज बाईपास तक घस...