रुडकी, फरवरी 19 -- मंगलौर। नहर पटरी मार्ग पर कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। दुइससे युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। बलवीर निवासी ग्राम नसीपुर में पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका भाई महावीर 7 फरवरी को मंगलौर चीतल पार्क के पास लिब्बरहेड़ी की ओर से अपने गांव के विकास कुमार के साथ घर लौट रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बाईक से टकरा गया। चपेट में आने से महावीर सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। विकास कुमार को भी मामूली चोटे आई है। घायल को हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। महावीर के भाई बलबीर ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।...