हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- राठ। तीन दिन पहले वाहन में ट्रक द्वारा टक्कर मारने के मामले युवक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महोबा के श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत ननौरा गांव निवासी सोनू पटैरिया ने बताया कि 14 दिसंबर को वह अपने दोस्त अखिलेश यादव, मुन्नीलाल रैकवार के साथ उरई से राठ होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। सुबह 8:30 बजे हमीरपुर रोड स्थित किसान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गया और अखिलेश यादव के चेहरे व पैर, मुन्नीलाल रैकवार के पैरों में गंभीर चोट आई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सोनू पटैरिया की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...