विकासनगर, फरवरी 16 -- बीती 13 फरवरी को एक कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नुदरत जेंबा पुत्री मोहम्मद कफील निवासी कोरानी, दरभंगा हाल पता विधौली ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसका भाई अयाज अहमद यूपीईएस में पढ़ाई करता है। 13 फरवरी को वह किसी कार्य के लिए अपने दोस्त के साथ स्कूटी से बडोवाला गया था। वापस लौटने के बाद डूंगा रोड भाऊवाला के पास कार चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसके भाई को ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के बाद कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्...