उन्नाव, जून 17 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के रहने वाले राजवीर सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक जून को भाई मोहित सिंह किसी काम से जा रहा था। अभी वह गांव के बाहर पहुंचा था कि ट्रैक्टर लेकर आ रहा रामदीन निवासी गौरा कला आसीवन ने भाई को टक्कर मार घायल कर दिया। इलाज के लिए गौरव व रामकिशोर अस्पताल ले जा रहे थे। तभी गांव निवासी राकेश सिंह, गोरे सिंह व शिव कुमार पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी व फावड़ा लेकर पहुंचे और घायल भाई मोहित के साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव वाले पहुंच गए तो जान से मारने की धमकी दे निकल गए। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी...