अलीगढ़, फरवरी 24 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर के समीप एक कार सवार ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने अपने साथियों को बुलाकर घायलों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे में घायल के भाई की तहरीर पर कार चालक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना गोंडा के गांव पीपली कलां निवासी भूपेन्द्र कुमार पुत्र पूरन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे उनके भाई चुम्मा चौधरी अपनी पत्नी और 16 माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से गांव से अलीगढ़ शहर जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.