उरई, मार्च 6 -- जालौन। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह देवनगर चौराहे पर जिला परिषद की दुकानों में एक दुकान किराए पर लिए है। बीती 13 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी दुकान पर बाइक से आ रहा था। रास्ते में उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में फ्रेक्चर हो गया। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। फिर वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद उसे कुछ आराम हुआ और वह रिपोर्ट लिखाने आया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोप...