बदायूं, मई 4 -- शादी से लौट रहे दंपति को तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सुनसान सड़क पर घेर लिया। पीछे से बाइक सटाकर जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया। बाइक से गिरने से महिला बेहोश हो गई। तभी बदमाश नगदी व जेवर से भरा बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से की है। जिले में हो रही लगातार लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लूट की वारदात तीन मई की रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आंवला रोड स्थित नक्टा बाग के पास हुई। यहां हर्रायपुर गांव निवासी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी पिंकी के साथ बिसौली-बदायूं रोड स्थित यादव फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। जयमाला कार्यक्रम के बाद दोनों रात करीब एक बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.