मेरठ, सितम्बर 3 -- मऊखास पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति, उनका बेटा और दूसरी बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। इसी बीच वहां से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। सीओ किठौर का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस के अनुसार थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव मेघराजपुर निवासी अश्वनी पुत्र बृह्म प्रकाश प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह गुरुवार शाम करीब छह बजे बाइक द्वारा मेरठ से घर लौट रहा था। वहीं हापुड़-देहात थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी ललित उर्फ बॉबी पुत्र हरवीर सिंह अपनी पत्नी अंजली और मासूम बेटे अवि को ब...