मेरठ, मार्च 25 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम मोदीनगर के मुरादाबाद गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही दूसरी कार में टक्कर मारी दी। जिससे कार में आग लग गई। इस दौरान चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि कंकरखेड़ा के सैनिक विहार निवासी रोहित दिल्ली से मेरठ लौट रहा था। जैसे ही वह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार के पिछले हिस्से से धुआं उठता देख रोहित ने तुरंत छलांग लगा दी। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देख राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना के चलते भोजपुर से लेकर रेस्ट एरिया तक और परतापुर इंटरचेंज से काशी टोल प्लाजा तक दोनों ओर जाम लग गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.