हमीरपुर, जून 11 -- हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के पास गुरुवार सुबह ई-रिक्शा और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। बाइक के नीचे दबकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी मुस्करा लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। ई-रिक्शा चालक को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि उमरी गांव निवासी 25 वर्षीय मोहन हुसैना गांव में चल रहे यज्ञ में जा रहा था। तभी गांव से पहले सामने से आ रहे ई-रिक्शे से उसकी सीधी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्के से बाईक सवार लेखापाल जख्मी टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा और बाइक दोनों में आग लग गई। मोहन अपनी ही बाइक के नीचे दबने से बुरी तरह से झुलस गया। उसकी कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। जबकि ई-रिक्शा चा...