गोपालगंज, अप्रैल 24 -- सिधवलिया। एक संवाददाता बरहीमा-सलेमपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को पिकअप और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अंडा लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे बड़ी संख्या में अंडे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बिखरे अंडों को उठाने की होड़ मच गई। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। घटना में पिकअप चालक राजू को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। यह भी पढ़ें- राजस्थान के चूरू में बोलेरो-डंपर भिड़ंत में लगी आग, 3 जिंदा जले; 5 गंभीर घायल जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.