बोकारो, अप्रैल 15 -- प्रखंड के सदमा कला पंचायत के टकाहा गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में चड़क पूजा समिति की ओर से चडक पूजा का आयोजन मंगलवार की रात में किया गया, जो बुधवार की सुबह में पारणा के साथ संपन्न हुआ। सदमा के टकाहा शिव मंदिर में आयोजित चडक पूजा में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर छऊ नृत्य का आकर्षक कार्यक्रम बंगाल से आये छऊ नृत्य दल के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। जिसका आनंद श्रद्धालुओं ने रात भर उठाया। इसके पूर्व गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विधिवत फीता काटकर छऊ नृत्य का शुभारंभ किये। पूर्व विधायक ने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व चडक पूजा समिति की ओर से पूर्व विधायक का गर्मजोशी के साथ ...