बोकारो, जुलाई 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की उत्तासारा पंचायत स्थित टकाहा गांव में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक जड़ी-बूटी वैद्य प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 29 जून को किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों और जिलों से आए वैद्यों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में अमूल्य पांडेय, धीरेन्द्र नाथ महतो, डॉ. यू.एस. शर्मा, अनंत कुमार महतो, स्वामी योग प्रसाद, संजय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार साह और निमायचंद महतो सहित अन्य विशेषज्ञ वैद्यों ने बवासीर, मिर्गी, स्त्री रोग, शिशु रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया और वात रोगों के जड़ी-बूटियों से उपचार की पारंपरिक विधियों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग और संरक्षण के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। शिविर के दौरान कलिहारी, भूकमल, पो...