बोकारो, मई 21 -- प्रखंड की सदमा कला पंचायत अंतर्गत टकाहा गांव में बुधवार को गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने 100 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था गांव के विकास की आधारशिला होती है। नया ट्रांसफार्मर क्षेत्र में सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे आमजन, किसान, छात्र-छात्राओं तथा व्यवसायियों को काफी लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि गांव का पुराना विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा था। इसके कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल, पढ़ा...