पिथौरागढ़, मई 13 -- पिथौरागढ़। नगर के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना के दो छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने से विद्यालय में खुशी व्याप्त है। प्रधानाध्यापक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि छात्र देव गिरी और छात्रा दिव्या का कक्षा छह के लिए चयन हुआ है। सोमवार को दो विद्यालयों को सम्मानित किया गया। यहां सतीश चन्द्र, कविता धामी, अमित रावत, दीप्ति नेगी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यशदीप का नवोदय में चयन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...