टकराकर बाइक और ट्रक में लगी आग, दो बाइक सवार घायल
लखीमपुरखीरी, मई 14 -- लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक सवार एक ट्रक से टकराकर दूर जा गिरे। लेकिन उनकी बाइक ट्रक में ही फंस गई। घसीटती हुई बाइक में आग लग गई और उसकी चपेट में ट्रक भी आ गया। ट्रक भी धू धू कर जलने लगा। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।राजापुर के पास बुधवार आधी रात यह हादसा हुआ। लखीमपुर की ओर जा रही बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे, लेकिन उनकी बाइक ट्रक में ही फंसकर दूर तक घिसटती चली गई।ट्रक के नीचे फंसी बाइक में आग लगने से ट्रक भी लपटों की चपेट में आ गया। बाइक के साथ ट्रक भी धू धू कर जलने लगा। ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान अरविंद (26) पुत्र दिग्विजय व इंद्र (20) पुत्र रामपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.