अलीगढ़, अप्रैल 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार आसमानी आफत ने किसानों का गणित बिगाड़ दिया। गेहूं की पकी फसल आंखों के सामने ओलों की बारिश में गिर गई। किसान कुछ न कर सके। बार्बद फसल के साथ किसान आसमान को निहार रहे हैं। अब दो दिन के बारिश के अलर्ट ने और ज्यादा परेशानी खड़ी कर दी है। पहले से भीगी हुई फसल सूख नहीं पाई अब फिर से बारिश का सामना करना होगा। बारिश की आशंका पर किसान के मुंह से बस यही शब्द निकल रहे हैं कि है भगवान अब क्या होगा। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद किसान उभर नहीं पाए हैं। एक तरफ कटी फसल पानी में भीग रही है। वहीं दूसरी तरफ पकी फसल जमीन पर बिछ गई। ऐसे में 6 व 7 अप्रैल को बारिश अलर्ट है। मौसम विभाग के इस अनुमान के बाद किसान बेहद परेशान हो गए हैं। किसान आसमान को निहार रहा है। भगवान से बारिश ओलावृष्टि न करने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.