धनबाद, अप्रैल 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। सोनारडीह टंडाबाड़ी में हुए भू-धसान को लेकर सोमवार को धनबाद जेआरडीए टीम और बीसीसीएल की सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे खतरे और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया। जेआरडीए अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर टीम टंडाबाड़ी बस्ती पहुंची है। अधिकारियों ने बीसीसीएल से क्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली, प्रभावित घरों का निरीक्षण किया और पुनर्वास की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। वहीं प्रभावित ग्रामीण भी शांति पूर्वक अपने परिवारों के कागजात अधिकारियों के पास जमा कर रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल सके। सेफ्टी टीम ने भू-धंसान प्रभावित इलाके में निकल रही जहरीली गैस की भी ...