धनबाद, जून 23 -- सोनारडीह के टंडाबाड़ी बस्ती में लगातार बढ़ रहे भू-धंसान और जमीन में पड़ रही दरारों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार की रात भू-धंसान स्थल का दायरा और बढ़ने से लोगों में दहशत है। वहीं पीसीसी सड़क पर भी नई दरारें उभर आई। इसपर लोगों ने आवागमन कम कर दिया है। 11 जून को हुए भू-धंसान के बाद पारस भुइयां, बसंत भुइयां और टिंकू हाड़ी के घरों की दरारें और चौड़ी हो गई हैं। करीब 10 फीट जमीन धंस चुकी है।

भू-धंसान का प्रभाव पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, नया प्राथमिक विद्यालय और एक गैरेज क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आंगनबाड़ी का भवन झुककर टेढ़ा हो गया है। इससे पहले 4 जून को कर्मकार टोला के पीछे खाली जमीन धंसने से एक चबूतरा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ परिवार अपने घर खाली कर रिश्तेदारों या किराये क...