चतरा, अप्रैल 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। देश के पावर प्लांटों में कोयले की कमी न हो किसी का आशियाना अंधेरे में न रहे इसके लिए टंडवा, केरेडारी और बालूमाथ अंचल के सीमाओं पर सालाना 120 मिलियन टन अर्थात 1200 लाख टन कोयला उत्पादन के जोर अजमाइश आरंभ कर दिया है। इसके लिए सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार मगध आम्रपाली का दौरा कर कोल उत्पादन में कैसे बढ़ोतरी हो इसके लिए स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। नये अधिकारियों की तैनाती कर रहे हैं। बताया गया कि पिछले साल मगध और आम्रपाली में लगभग 37 मिलियन टन कोयले की उत्पादन हुई थी। जिसे दो अन्य संघमित्रा और चंद्रगुप्त परियोजना को विस्तार कर भविष्य में 120 एमटी कोल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया गया कि आम्रपाली के जीएम संजीव कुमार और मगध के जीएम चितरंजन कुमार को क्रमश: चंद्रगुप्त और संघमित्रा को धरा ...