चतरा, मार्च 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टाना भगत लिपि आवासीय विद्यालय कल्याणपुर द्वारा 18वाँ वार्षिक महोत्सव 13 मार्च को मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रमुख रीना कुमारी तथा मुखिया महेश मुंडा होंगे। वार्षिक महोत्सव को लेकर आवासी विद्यालय का रंग रोगन किया जा रहा है। वहीं आस-पास साफ सफाई जोरों परहै। इसे यादगार बनाने के लिये प्रबंधन खुब मेहनत कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...