चतरा, मई 14 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक प्रो जय प्रकाश रजक के नेतृत्व में पद्मविभूषण श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिन के अवसर पर सिसई जंगल में लागातार सोलहवें वर्ष वन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरू पूजा की गई। तत्पश्चात प्रो० रजक ने रोगमुक्त काया , तनावमुक्त मन और हिंसामुक्त समाज के लिए श्री श्री के द्वारा विश्व भर में किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम से पूर्व श्री विक्की कुमार रंजन और श्री मनोज कुमार द्वारा 'जंगल है तो मंगल है' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित पुरस्कृत होने वालों में सौरभ, सुजल, रौनक, रॉनित, उज्ज्वल, प्रियांशु, आयुष, सक्षम, गौरव , नंदराज, भीम...