चतरा, जून 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। औद्योगिक नगरी टंडवा शहर में सीओ गौरव राय के नेतृत्व में मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला। शहीद चौक से आरंभ हुआ यह बुलडोजर अम्बेडकर चौक में एक पहर गरजता रहा। इसके बाद कर्मचारी भवन से लेकर बाजार टांड़ में दूसरे पहर बुलडोजर की दहाड़ लगी। सीओ की मौजूदगी में दिनभर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहा। इस दौरान सरकारी जमीन पर स्थित गुमटी, झोपड़ी और फल दूकानों को हटाये गये। बताया गया कि बुधवार को बैंक आफ इंडिया से एसबीआई बैंक रोड में अतिक्रमण हटाया जायेगा। अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलने पर कुछ लोग सीओ को सिंघम की दर्जा देते हुए हाई स्कूल के जमीन से लेकर शहीद चौक गाड़ी लौंग रोड में सरकारी जमीनों पर बने अवैध रूप से बने मकानों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला प्र...