चतरा, मई 13 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। अंबेडकर चौक समीप टंडवा में एक माह तक डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेले का उद्घाटन सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने किया। इस मेले के मालिक गौतम कुशवाहा ने बताया कि बड़ा झूला से लेकर अन्य झूला से लोग मनोरंजन उठायेंगे। साथ ही पहली बार जलपरी शो का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आगामी 10 जून तक चलेगा। इस मौके पर सुभाष दास, विकास मालाकार, गौतम कुशवाहा, गौतम तिवारी बिजय कुमार समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...