चतरा, मई 21 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शहीद चौक से छह दिन पूर्व चोरी हुई जेसीबी मशीन को टंडवा पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने जेसीबी मशीन को केरेडारी थाना क्षेत्र के बेल चौक के पास जंगल के रास्ते से गुरुवार को बरामद किया। जानकारी के अनुसार, जेसीबी मशीन के मालिक शंकर प्रजापति ने टंडवा थाना में मशीन चोरी होने को लेकर मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए टंडवा पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।टंडवा पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली और चोरी हुई जेसीबी मशीन बरामद कर ली गई। यह भी पढ़ें- जहानाबाद से चुरायी गयी बाइक गयाजी के टनकुप्पा से बरामद पुलिस अब मामले में शामिल चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल ब...