टंडवा-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर सूखे पेड़ों की कटाई शुरू
हजारीबाग, मई 15 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी अंचल प्रशासन की ओर से टंडवा-हजारीबाग मुख्य मार्ग के किनारे स्थित सूखे एवं जर्जर पेड़ों को काटकर हटाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू कर दी गई। यह अभियान अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल की देखरेख में चलाया जा रहा है। बताया गया कि उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर ऐसे सूखे पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि अचानक पेड़ गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जान-माल के नुकसान से बचाव किया जा सके। अंचल अधिकारी ने बताया कि बरसात और तेज आंधी के दौरान जर्जर पेड़ों के गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा हो सकता था। यह भी पढ़ें- पीटीसी चौक के पास बिजली के तारों पर गिरा पेड़, हटाया इसी को ध्यान में रखते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.