चतरा, मार्च 9 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। टंडवा पंचायत सचिवालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।इस संबंध में पंचायत सचिव परमेश्वर राम द्वारा थाना में लिखित रूप से दी है।आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार की रात पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब पंचायत भवन का दरवाजा खोला गया तो स्टोर रूम का ताला टूटा मिला। मुखिया ने बताया कि चोरों ने पंचायत कार्यालय से यूपीएस,प्रिंटर सेट, डेस्कटॉप एलईडी कंप्यूटर सेट, केबल बॉक्स, नेटवर्क स्विच, डाटा केबल,फ्लैट प्लेट 320 वॉट सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर फरार हो गये। चोरी गए सामानों की कीमत करीब तीन लाख के आसपास है।वहीं आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...