चतरा, फरवरी 25 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। दूधिया रोशनी में आयोजित गेरूआ प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तीसरे सीज़न फ़ाइनल मुक़ाबले में पिछले दो बार के चैंपियन रहे टंडवा टाइगर को आठ विकेट से हरा कर राहम इलेवन टंडवा प्रखंड का चैंपियन बना। जबकि मैन आफ द मैच विजेता टीम के मो हातिम और मैन आफ द सिरीज सैकलैन मुस्ताक बने। मंगलवार को आयोजित डे नाइट गेरूआ प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टंडवा टाइगर की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 53 रन पर सिमट गयी। राहम टीम की आक्रमक गेंदबाजी के सामने कोई भी खेलाडी मैदान में टिक नहीं पाया।इसके जवाबी पारी खेलते हुए राहम इलेवन की टीम 9.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से खिताब पर कब्जा किया। पिछले तीन साल से आयोजित टूर्नामेंट में पिछले दो बार का विजेता टंडवा टाइगर को हराकर विजेत...